File India

जयशंकर के सवाल से तिलमिलाया पोलैंड, बहस को घुमा दिया रूस की ओर

Jaishankar's question infuriated Poland, turning the debate towards Russia.

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पोलैंड के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की को उनके पाकिस्तान के साथ बढ़ते रक्षा रिश्तों पर खुलकर घेरा। जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा कि भारत के पड़ोस में चल रही आतंक की फैक्ट्रियों को समर्थन देना, भारत की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि सीमा-पार आतंकवाद से भारत दशकों से जूझ रहा है और इसके तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। ऐसे में जब कोई यूरोपीय देश पाकिस्तान को हथियार देता है, तो यह भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय बन जाता है।

जयशंकर की इस सख्त टिप्पणी के बाद पोलैंड के विदेश मंत्री असहज नजर आए। लेकिन पाकिस्तान पर सफाई देने के बजाय उन्होंने बहस को रूस की ओर मोड़ दिया। उन्होंने भारत-रूस सैन्य अभ्यास पर सवाल उठाने की कोशिश की, जिसे विशेषज्ञों ने कमजोर और भटकाने वाला तर्क बताया।

जयशंकर का संदेश साफ था—आतंकवाद पर दोहरा रवैया अब भारत स्वीकार नहीं करेगा।